News Details
News image

68th Sports Meet GNC, Sirsa dated 16-10-2025


Posted on 17/10/2025

ओलंपियन नवजोत कौर ने किया जीएनसी के 68वें खेलकूद समारोह का आगाज आज राजकीय नेशनल महाविद्यालय, सिरसा में 68वें वार्षिक खेलकूद समारोह का भव्य आगाज किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. हरजिंदर सिंह ने की। मुख्य अतिथि के रूप में भीम अवार्डी ओलंपियन भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान सुश्री नवजोत कौर ने शिरकत की। सुश्री नवजोत कौर खेल जगत का एक भव्य सितारा है, जिन्होंने रियो ओलंपिक 2016, टोक्यो ओलंपिक 2021 में भारतीय महिला हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व करने के साथ-साथ 2011 से 2023 तक भारतीय महिला हॉकी टीम का हिस्सा रही हैं। 2023 हॉकी 5s एशिया कप में सुश्री नवजोत कौर ने कप्तान के रूप में भारत को गोल्ड मेडल दिलाया। 2019 में सुश्री नवजोत कौर को राज्य स्तर पर खेलों के लिए सर्वोच्च सम्मान 'भीम अवार्ड' से सम्मानित किया गया।